ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

नान्ता क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका दस्तयाब

मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम ने मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना के पास से किया दस्तयाब, 16 सितंबर को घर से बिना बताए निकली थी बालिका

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नान्ता क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका दस्तयाब
नान्ता क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका दस्तयाब
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट जिला कोटा शहर की टीम ने कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए निकली 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया। बालिका को नान्ता क्षेत्र स्थित मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना के पास से दस्तयाब किया गया। पुलिस ने बालिका को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए नान्ता थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट नान्ता थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।

बालिका की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी महिला अपराध अनुसंधान सैल मुकेश सांखला के निर्देशन तथा मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी मीनाक्षी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बालिका की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी अनुसंधान के साथ संभावित स्थानों पर लगातार जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को मुखबिर से बालिका के नान्ता क्षेत्र में मौजूद होने की विश्वसनीय सूचना मिली। इसके बाद टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने नान्ता क्षेत्र में विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश की। इसी दौरान बालिका मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना के पास मिल गई।

पुलिस टीम बालिका को अपने साथ लेकर नान्ता थाना पहुंची, जहां उसे प्रकरण में आगे की अनुसंधान कार्रवाई के लिए थानाधिकारी को सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने के बाद परिजनों को भी राहत मिली।

कार्रवाई में मानव तस्करी विरोधी यूनिट के सहायक उप निरीक्षक केशव सिंह, कांस्टेबल मंजू और कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: