ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

पत्नी के साथ नहर में नहाने गया व्यक्ति तेज बहाव में बहा, डेढ़ किमी दूर मिला शव

नांता में सुबह 5:30 बजे हादसा, पैर फिसलने से हुआ हादसा; एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पत्नी के साथ नहर में नहाने गया व्यक्ति तेज बहाव में बहा, डेढ़ किमी दूर मिला शव
पत्नी के साथ नहर में नहाने गया व्यक्ति तेज बहाव में बहा, डेढ़ किमी दूर मिला शव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के नांता इलाके में बुधवार सुबह बायीं मुख्य नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार पार्श्वनाथ सिटी निवासी राजेंद्र उपाध्याय बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी के साथ बायीं मुख्य नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे। पति को डूबता देख पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। सूचना पर बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर राजेंद्र का शव मिला। नांता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

नगर निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी के अनुसार नहर में पानी का बहाव तेज है और संबंधित स्थान पर नहाना प्रतिबंधित है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: