कोटा | नागरिक अभिव्यक्ति। कोटा शहर के नांता इलाके में सर्राफा व्यापारी के बेटे से चाकू दिखाकर बैग छीनने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पीयूष जेठी उर्फ कार्तिक (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने और पहचान छिपाने के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू, छीनी गई नकदी और चाबियां बरामद की हैं।
5 अक्टूबर को सोमनाथ मंदिर के सामने हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:54 बजे नांता मुख्य बाजार स्थित जौहरी ज्वैलर्स की दुकान बंद करने के बाद अनिल जौहरी और उनका बेटा राहुल जौहरी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। दुकान का सामान एक बैग में रखा हुआ था। इसमें दुकान की चाबियां, तिजोरी की चाबी और करीब 10 ग्राम सोने के आभूषण सहित अन्य सामान था।
आरोप है कि सोमनाथ मंदिर के सामने बदमाशों ने राहुल की मोटरसाइकिल से बैग छीन लिया और चाकू का इस्तेमाल कर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में
