ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा के नांता में ज्वेलर्स से लूट, चाकू दिखाकर 10 लाख की चांदी और नकदी से भरा बैग ले गए बदमाश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के नांता में ज्वेलर्स से लूट, चाकू दिखाकर 10 लाख की चांदी और नकदी से भरा बैग ले गए बदमाश
कोटा के नांता में ज्वेलर्स से लूट, चाकू दिखाकर 10 लाख की चांदी और नकदी से भरा बैग ले गए बदमाश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में ज्वेलर्स के साथ लूट की वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलर्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश चांदी के जेवर और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

नांता थाना अधिकारी महावीर मीणा ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अनिल जौहरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार अनिल जौहरी रात में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके पास मौजूद बैग को लूट लिया। बैग में करीब 10 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर और नकदी होना बताया गया है। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

नांता थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: