ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

पुराने कचरे के निस्तारण की मियाद बीती, काम अधूरा; नोटिस के निर्देश

नांता में कचरे के ढेर और आरडीएफ प्लांट की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, आंवली में भी निर्माण पिछड़ा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पुराने कचरे के निस्तारण की मियाद बीती, काम अधूरा; नोटिस के निर्देश
पुराने कचरे के निस्तारण की मियाद बीती, काम अधूरा; नोटिस के निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड में पुराने कचरे के निस्तारण की निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी काम अधूरा है। वहीं, आरडीएफ प्लांट में कचरे को व्यवस्थित तरीके से अलग नहीं करने और काम की धीमी गति से कचरा जमा हो गया है। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

नांता में पहले चरण में करीब 5 लाख क्यूबिक मीटर पुराने कचरे का निस्तारण किया गया था। इससे लगभग 9.8 हेक्टेयर भूमि कचरा मुक्त हुई। इसमें से 5 हेक्टेयर जमीन आरडीएफ और कम्पोस्ट प्लांट के लिए उपलब्ध कराई गई। इसके बाद संवेदक को 2.5 लाख क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पुराने कचरे के निस्तारण का काम दिया गया, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी यह काम जारी है। आयुक्त ने संवेदक को नोटिस देने के साथ शेष कार्य जल्द पूरा कराने को कहा।

13.33 लाख क्यूबिक मीटर कचरे का निस्तारण सर्वे के इंतजार में

नांता में करीब 13.33 लाख क्यूबिक मीटर पुराने कचरे के निस्तारण के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने एक अन्य कार्यादेश भी जारी किया है। यह काम राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के सर्वे के बाद शुरू होना है। निगम की ओर से पत्र लिखे जाने के बावजूद अभी सर्वे नहीं हुआ है। आयुक्त ने अधिकारियों को विश्वविद्यालय से समन्वय कर जल्द सर्वे कराने और इसके बाद काम शुरू करवाने के निर्देश दिए।

दोनों आरडीएफ प्लांट के काम में देरी

नांता के आरडीएफ प्लांट में शहर से रोज आने वाले कचरे को अलग कर उपयोगी बनाने का काम किया जा रहा है। निरीक्षण में यहां कचरे का पृथक्करण व्यवस्थित नहीं मिला और धीमी गति के कारण बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। इसी संवेदक की ओर से आंवली रोझड़ी में बनाए जा रहे आरडीएफ प्लांट का निर्माण भी तय समय से पीछे है। आयुक्त ने दोनों स्थानों के कार्यों के लिए संवेदक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सृष्टि डबास, मुख्य अभियंता महेश चंद गोयल, अधीक्षण अभियंता कुलदीप प्रेमी, अधिशासी अभियंता तनुज शर्मा और शिल्पा चित्तौड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लिंक रोड पर मोड़ कम रखने, सर्किल की डिजाइन बनाने को कहा

आयुक्त ने कैथूनीपोल से साबरमती कॉलोनी होते हुए साजीदेहड़ा नाले के सहारे अभय कमांड सेंटर तक निर्माणाधीन लिंक रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरएमसी पर प्रस्तावित स्टील ब्रिज की तकनीकी डिजाइन और नाले के सहारे बन रही एलिवेटेड सड़क की प्रगति की जानकारी ली। आवागमन सुगम और सुरक्षित रखने के लिए सड़क के मोड़ व घुमाव न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। सेंट पॉल स्कूल के पास निर्माणाधीन आरसीसी सड़क का जायजा लेकर अंतिम छोर पर प्रस्तावित सर्किल की डिजाइन तैयार करने को भी कहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: