ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नांता की पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन, लोगों में आक्रोश

घनश्याम के हाथ-पैर पर चाकू से वार कर किया घायल, नाबालिग सहित अन्य व्यक्ति से मारपीट का भी आरोप; पुलिस जाप्ता तैनात

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नांता की पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन, लोगों में आक्रोश
नांता की पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन, लोगों में आक्रोश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नांता क्षेत्र की पत्थर मंडी में चाकूबाजी की घटना के बाद शुक्रवार रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने नांता थाने के बाहर प्रदर्शन कर क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की घटना में घनश्याम के हाथ-पैर पर चाकू से वार किए गए, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा एक नाबालिग सहित अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में असामाजिक तत्व आए दिन लोगों को परेशान करते हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी नाराजगी के चलते स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और मारपीट व चाकूबाजी के आरोपों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: