ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे, कोटा में निकली सेवा ज्योति यात्रा

लैंडमार्क सिटी में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे, कोटा में निकली सेवा ज्योति यात्रा
नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे, कोटा में निकली सेवा ज्योति यात्रा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा पूरी होने के अवसर पर बुधवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कोटा के लैंडमार्क सिटी में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2026 में उनके सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे हुए हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्यों और सेवा यात्रा का उल्लेख किया गया। देशभर में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्राओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन अभियान के तहत किया गया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा को पार्टी कार्यकर्ता सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक भूमिका और विकास को लेकर लगातार प्रयास किए गए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही। देशभर में आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: