ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

सेंट्रल स्क्वायर मॉल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का आरोप, CCTV सामने आने पर व्यापारियों में फूटा गुस्सा

15 अगस्त की देर रात मॉल से निकलते वक्त दो युवकों पर लगा आग लगाने का आरोप; फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी गुमानपुरा पुलिस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सेंट्रल स्क्वायर मॉल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का आरोप, CCTV सामने आने पर व्यापारियों में फूटा गुस्सा
सेंट्रल स्क्वायर मॉल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का आरोप, CCTV सामने आने पर व्यापारियों में फूटा गुस्सा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा (राजस्थान)। शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल स्क्वायर मॉल में 15 अगस्त की देर रात राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का एक गंभीर मामला सामने आया है। शॉपिंग सेंटर इलाके में स्थित मॉल परिसर में लगे तिरंगे को दो अज्ञात युवकों द्वारा आग के हवाले करने का आरोप लगा है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसके सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 अगस्त की देर रात करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक लिफ्ट से नीचे आते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, दोनों युवकों ने पहले लिफ्ट के भीतर लाइटर से कुछ जलाने का प्रयास किया। इसके बाद वे मॉल परिसर से बाहर निकले और वहां फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मॉल में संचालित होता है बार-रेस्टोरेंट स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मॉल की ऊपरी मंजिल पर रेस्टोरेंट और बार संचालित होता है, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वहीं से बाहर निकल रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी एकजुट हो गए और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच, फुटेज से पहचान की कोशिश घटना को लेकर व्यापारियों ने गुमानपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

गुमानपुरा थाना अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मॉल और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोनों युवकों की शिनाख्त की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: