ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

नया नोहरा में नॉनवेज दुकानों को लेकर ग्रामीणों का विरोध, समझाइश के बाद मामला शांत

एलन के सामने लग रही दुकानों को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, राकेश गोलू पलटा ने दुकानदारों से की समझाइश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नया नोहरा में नॉनवेज दुकानों को लेकर ग्रामीणों का विरोध, समझाइश के बाद मामला शांत
नया नोहरा में नॉनवेज दुकानों को लेकर ग्रामीणों का विरोध, समझाइश के बाद मामला शांत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के नया नोहरा क्षेत्र में एलन के सामने लग रही नॉनवेज दुकानों को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि दुकानों के आसपास गंदगी फैलती है और बाहर मांस-मछली लटकाकर रखी जाती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।

विरोध की सूचना पर मौके पर मौजूद समाजसेवक राकेश गोलू पलटा और अभिमन्यु नकुला ने ग्रामीणों व दुकानदारों के बीच समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान सभी दुकानदारों को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

राकेश गोलू पलटा और अभिमन्यु नकुला ने दुकानदारों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा ऐसी गतिविधियों से बचने की अपील की, जिनसे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो। दुकानदारों ने ग्रामीणों की बात पर ध्यान देते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने और लोगों को परेशानी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद मौके पर विरोध शांत हो गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: