ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बोरखेड़ा के नया नोहरा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती

मोटरसाइकिल पर आए बदमाश ने घर से निकलते ही किया हमला, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बोरखेड़ा के नया नोहरा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती
बोरखेड़ा के नया नोहरा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल रघुवीर लश्करी ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह नया नोहरा स्थित अपने घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

बोरखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: