ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

स्कूल की अलमारी में मिला कोबरा, सामान निकालने बढ़ाया हाथ तो दिखा सांप

नयागांव-रातमाटा रोड स्थित स्कूल में हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
स्कूल की अलमारी में मिला कोबरा, सामान निकालने बढ़ाया हाथ तो दिखा सांप
स्कूल की अलमारी में मिला कोबरा, सामान निकालने बढ़ाया हाथ तो दिखा सांप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नयागांव-रातमाटा रोड स्थित स्कूल में छात्राओं के कमरे की अलमारी में कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। छुट्टी के दौरान सामान निकालने के लिए अलमारी खोली गई। जैसे ही अंदर हाथ बढ़ाया, काले रंग का कोबरा बैठा दिखाई दिया। समय रहते सांप नजर आने से किसी को नुकसान नहीं हुआ।

सांप दिखने पर स्कूल स्टाफ ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। स्कूल के शारीरिक शिक्षक गोविंद कर्मा ने लाडपुरा रेंज अधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद रावतभाटा रोड के जंगल क्षेत्र में मौजूद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।

वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को अलमारी से बाहर निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्कूल परिसर में सांप मिलने से स्टाफ और छात्राओं में काफी देर तक दहशत रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: