कोटा। शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंट के हल्दीघाटी इलाके में बुधवार को घास कटिंग कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार युवक हल्दीघाटी क्षेत्र के मैदान में घास कटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान घास के बीच छिपे सांप ने अचानक युवक की उंगली पर डस लिया। सांप के डसने के बाद युवक की हालत को देखते हुए आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
