कोटा। शहर के नवीन चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब गेट नंबर-2 के पास स्थित ओपीडी-5 के अंदर एक कमरे में करीब 7 फुट लंबा दामन सांप दिखाई दिया। अस्पताल परिसर में सांप निकलने की सूचना से वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, ओपीडी-5 के अंदर कमरे में सांप दिखाई देने पर ओपीडी इंचार्ज नवल शर्मा ने इसकी सूचना दी। इसके बाद नगर निगम के स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
