ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा में 16 वर्षीय बालिका के पेट से निकाली 10 किलो की विशाल सिस्ट

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन, मरीज की हालत अब ठीक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 16 वर्षीय बालिका के पेट से निकाली 10 किलो की विशाल सिस्ट
कोटा में 16 वर्षीय बालिका के पेट से निकाली 10 किलो की विशाल सिस्ट
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोटा के सर्जरी विभाग की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर 16 वर्षीय बालिका के पेट से करीब 10 किलोग्राम वजन की विशाल सिस्ट निकालने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद बालिका की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बालिका पेट दर्द की शिकायत से परेशान थी। शुरुआत में उसका उपचार एक परिधीय अस्पताल में कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सर्जरी विभाग की यूनिट सी में भर्ती कर उसकी अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) और सीटी स्कैन (CECT Abdomen) सहित आवश्यक जांचें की गईं। जांच में पेट में बड़ी मात्रा में तरल पदार्थ से भरी सिस्ट होने के संकेत मिले।

ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को पेट में छोटी-बड़ी आकार की कई सिस्ट मिलीं। ये लगभग पूरे पेट में फैली हुई थीं और विभिन्न अंगों पर दबाव डाल रही थीं। सर्जरी टीम ने जटिल प्रक्रिया के जरिए इन सिस्ट को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। निकाली गई सिस्ट का कुल वजन करीब 10 किलोग्राम था।

हिस्टोपैथोलॉजी जांच के लिए भेजा सैंपल

निकाली गई सिस्ट को उसकी प्रकृति और अंतिम निदान की पुष्टि के लिए हिस्टोपैथोलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति ठीक है।

इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. आर.जी. मीणा ने किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: