ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में घुसा 7 फीट लंबा सांप, मरीजों में मचा हड़कंप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में घुसा 7 फीट लंबा सांप, मरीजों में मचा हड़कंप
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में घुसा 7 फीट लंबा सांप, मरीजों में मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नागरिक अभिव्यक्ति। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक करीब 7 फीट लंबा सांप गेट नंबर-4 के पास स्थित इमरजेंसी ओटी में घुस गया। सांप को देखकर मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में दहशत फैल गई।

सांप के ओटी में घुसने की सूचना मिलते ही नर्सिंग स्टाफ ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान दामन प्रजाति के करीब 7 फीट लंबे सांप के रूप में बताई गई। स्नेक कैचर ने उसे सुरक्षित पकड़ने के बाद लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, परिजनों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।

मौसम में बदलाव के साथ ही शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सांप और अन्य जंगली जीव-जंतुओं की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में अस्पताल, आवासीय क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता की जरूरत है। वन्यजीव नजर आने पर लोगों से खुद उसे पकड़ने के बजाय संबंधित विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की जाती है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: