ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

न्यू मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, सुपर स्पेशलिटी ICU में भर्ती

यूरिन आउटपुट कम होने, प्लेटलेट्स घटने और सांस लेने में परेशानी के बाद महिला को किया भर्ती

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
न्यू मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, सुपर स्पेशलिटी ICU में भर्ती
न्यू मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, सुपर स्पेशलिटी ICU में भर्ती
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर उसे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अस्पताल में एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) मशीन खराब होने के कारण परेशानी का सामना करने का आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल अधीक्षक ने महिला की किडनी फेल होने की बात से इनकार करते हुए यूरिन आउटपुट कम होने की जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार, दीगोद तहसील के निमोदा हरिजी निवासी 30 वर्षीय अनीता बैरवा को 13 अक्टूबर को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अक्टूबर सुबह 11 बजे सिजेरियन से प्रसव हुआ। परिजनों के मुताबिक, 15 अक्टूबर तड़के करीब पांच बजे महिला का यूरिन आउटपुट कम होने लगा और सांस लेने में परेशानी हुई। प्लेटलेट्स कम होने पर एसडीपी की जरूरत बताई गई।

प्रसूता के काका ससुर श्यामलाल बैरवा ने आरोप लगाया कि एसडीपी मशीन खराब होने के कारण उन्हें एमबीएस अस्पताल के ब्लड बैंक जाना पड़ा। बाद में महिला को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया, जहां फिलहाल वह आईसीयू में है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि महिला की किडनी फेल नहीं हुई है, बल्कि यूरिन आउटपुट कम हो रहा है। एसडीपी मशीन का एक पार्ट खराब है और नया पार्ट मंगवाया गया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: