ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कच्ची बस्तियों के बच्चों के साथ ओम बिरला ने मनाई दीपावली, उपहार पाकर खिले चेहरे

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहल, श्रीनाथपुरम की कच्ची बस्तियों में आयोजित किया दीपोत्सव

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कच्ची बस्तियों के बच्चों के साथ ओम बिरला ने मनाई दीपावली, उपहार पाकर खिले चेहरे
कच्ची बस्तियों के बच्चों के साथ ओम बिरला ने मनाई दीपावली, उपहार पाकर खिले चेहरे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 6 नवंबर। दीपावली की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की पहल के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बालाजी मार्केट, श्रीनाथपुरम के समीप स्थित कच्ची बस्तियों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वंचित और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को मिठाई, मिट्टी के दीपक, फुलझड़ियां, पटाखे और दीपावली की उपहार सामग्री भेंट की गई। सौगात पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में मौजूद ओम बिरला ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाने का अवसर है। किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पर्व की सबसे बड़ी सार्थकता है। सेवा, संवेदना और सहयोग भारतीय संस्कृति के मूल मूल्य हैं। समाज के सक्षम वर्ग को जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करने का भी आह्वान किया।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने एसोसिएशन की पहल को सेवा और संवेदना का उदाहरण बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने कहा कि दूसरों के जीवन में खुशियों का दीप जलाना ही दीपावली का वास्तविक संदेश है।

एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण दीपोत्सव की खुशियों से वंचित बच्चों को त्योहार में शामिल करना आयोजन का उद्देश्य था। महामंत्री आरके जैन ने अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद देवेंद्र कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम यादव, कीर्ति गौतम, अजय चौधरी, परमानंद गोयल, टीकमचंद जैन, लक्ष्मण सिंह चंद्रावत, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, राजेंद्र कुमार जैन, बीके शर्मा, रणवंत सिंह राणा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: