ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा में दो ओवरलोड डंपर जब्त, 2.31 लाख रुपए का जुर्माना

नान्ता नहर और कुन्हाड़ी थाने के पास पकड़े गए गिट्टी से भरे वाहन; रॉयल्टी दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में दो ओवरलोड डंपर जब्त, 2.31 लाख रुपए का जुर्माना
कोटा में दो ओवरलोड डंपर जब्त, 2.31 लाख रुपए का जुर्माना
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नान्ता और कुन्हाड़ी क्षेत्र में माइनिंग विजिलेंस टीम ने औचक जांच के दौरान गिट्टी से भरे दो ओवरलोड डंपर जब्त किए। खनिज परिवहन के वैध रॉयल्टी दस्तावेज पेश नहीं करने पर दोनों वाहनों पर कुल 2 लाख 31 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पहले नान्ता नहर के पास क्षमता से अधिक गिट्टी ले जा रहे डंपर को पकड़ा। इसके बाद कुन्हाड़ी थाने के पास एक अन्य ओवरलोड डंपर को रोका गया। पूछताछ में चालकों ने बताया कि वे गिट्टी नान्ता क्रेशर जोन से भरकर ला रहे थे।

टीम ने चालकों से खनिज परिवहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे रॉयल्टी संबंधी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों डंपरों को जब्त कर नान्ता और कुन्हाड़ी थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

खनिज विभाग के अनुसार अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: