ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा की 210 पंचायतों में चुनावी रण, सांगोद सबसे बड़ा मैदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा की 210 पंचायतों में चुनावी रण, सांगोद सबसे बड़ा मैदान
कोटा की 210 पंचायतों में चुनावी रण, सांगोद सबसे बड़ा मैदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा। कोटा जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए चुनावी तस्वीर तैयार हो गई है। जिले की छह पंचायत समितियों की 210 ग्राम पंचायतों में 5.95 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पंचायत समिति के हिसाब से देखें तो सांगोद सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र है। यहां 48 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 28 हजार 844 मतदाता हैं।

वहीं, खैराबाद सबसे छोटी पंचायत समिति है, जहां 23 ग्राम पंचायत और 70 हजार 242 मतदाता हैं। पिछले पंचायत समिति चुनाव में कोटा जिले में 5 पंचायत समितियां थीं। इनके कुल 91 वार्डों में भाजपा ने 46 सीटें जीतकर बढ़त बनाई थी। कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं, जबकि छह वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस बार संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। वार्डों की संख्या भी 91 से बढ़कर 118 हो गई है। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले 27 अतिरिक्त वार्डों में प्रतिनिधि चुने जाएंगे। बदले हुए परिसीमन और बढ़ी हुई सीटों के बीच भाजपा के सामने पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी।

वहीं, कांग्रेस अपनी सीटें बढ़ाने की कोशिश करेगी। निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका भी अलग समीकरण तय करेगी। कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होगी। इस बार जिले की छह पंचायत समितियों की 210 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। जिले में कुल 717 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण मतदाता 210 सरपंच, 1946 वार्ड पंच, पंचायत समितियों के 118 सदस्य और जिला परिषद के 25 सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतदान केंद्रों के मामले में इटावा सबसे आगे है। यहां 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। छह पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों, मतदाताओं और वार्डों की संख्या अलग-अलग होने से चुनावी समीकरण भी अलग होंगे।

717 मतदान केंद्र तय करेंगे 210 सरपंच और 1946 वार्ड पंच

-5,95,240 कुल मतदाता 6 पंचायत समितियां

-210 ग्राम पंचायतें 717 मतदान केंद्र

210 सरपंच 1946 वार्ड पंच

-118 पंचायत समिति वार्ड 25 जिला परिषद वार्ड

चुनावी रंग चढ़ा तो आने लगे दावेदार

रामगंजमंडी के खैराबाद स्थित छप्पन भोग में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए। बैठक में खैराबाद पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए गए। 100 आवेदन आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।

खैराबाद : सबसे कम मतदाता, 85 केंद्रों पर होगा मतदान

खैराबाद जिले की सबसे छोटी पंचायत समिति है। यहां 23 ग्राम पंचायतों में कुल 70 हजार 242 मतदाता हैं। इनके लिए 85 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस क्षेत्र में 23 सरपंच और 249 वार्ड पंच चुने जाएंगे। पंचायत समिति के 17 वार्डों के अलावा जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए भी मतदान होगा। जिला परिषद के वार्ड संख्या 8, 9 और 10 खैराबाद क्षेत्र में आते हैं। जिले की अन्य पंचायत समितियों के मुकाबले यहां मतदाताओं और ग्राम पंचायतों की संख्या सबसे कम है।

लाडपुरा : 29 ग्राम पंचायतों में 79 हजार मतदाता

लाडपुरा पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में 79 हजार 519 मतदाता हैं। मतदान के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 29 सरपंच और 265 वार्ड पंच चुने जाएंगे। पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद के चार वार्डों के लिए भी मतदान होगा। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 4 लाडपुरा क्षेत्र में शामिल हैं।

सुल्तानपुर : 44 ग्राम पंचायतों में 1.18 लाख मतदाता

सुल्तानपुर पंचायत समिति मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जिले की प्रमुख पंचायत समितियों में शामिल है। यहां 1 लाख 18 हजार 892 मतदाता हैं। इनके लिए 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुल्तानपुर की 44 ग्राम पंचायतों में 44 सरपंच और 372 वार्ड पंच चुने जाएंगे। पंचायत समिति के 21 वार्डों और जिला परिषद के पांच वार्डों के लिए भी चुनाव होगा। जिला परिषद के वार्ड संख्या 16, 17, 23, 24 और 25 इस क्षेत्र में शामिल हैं।

इटावा : मतदान केंद्रों में सबसे आगे

इटावा पंचायत समिति में 1 लाख 20 हजार 586 मतदाता हैं। यहां जिले में सर्वाधिक 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में 42 सरपंच और 386 वार्ड पंचों का चुनाव होगा। पंचायत समिति के 23 वार्डों के साथ जिला परिषद के पांच वार्डों के लिए भी मतदान कराया जाएगा। जिला परिषद के वार्ड संख्या 18, 19, 20, 21 और 22 इटावा क्षेत्र में शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या के मामले में इटावा, सांगोद के बाद दूसरे स्थान पर है।

सांगोद : सबसे ज्यादा 48 ग्राम पंचायतें

सांगोद पंचायत समिति जिले में मतदाताओं और ग्राम पंचायतों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी है। यहां 1 लाख 28 हजार 844 मतदाता हैं। इनके लिए 156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सांगोद की 48 ग्राम पंचायतों में इतने ही सरपंच और 418 वार्ड पंच चुने जाएंगे। इसके अलावा पंचायत समिति के 23 वार्डों और जिला परिषद के पांच वार्डों में भी चुनाव होंगे। जिला परिषद के वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14 और 15 इस क्षेत्र में शामिल हैं।

चेचट : 24 पंचायतों में 77 हजार मतदाता

चेचट पंचायत समिति में 77 हजार 157 मतदाता हैं। यहां 24 ग्राम पंचायतों के लिए 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र में 24 सरपंच और 256 वार्ड पंच चुने जाएंगे। पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए भी मतदान होगा। जिला परिषद के वार्ड संख्या 5, 6 और 7 चेचट क्षेत्र में शामिल हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: