ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

पंचायत चुनाव: कोटा की 47 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक खैराबाद में 20.02% वोटिंग

दूसरे चरण में 1.47 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 47 सरपंच और 505 वार्ड पंचों का फैसला; शाम 6 बजे से शुरू होगी मतगणना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायत चुनाव: कोटा की 47 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक खैराबाद में 20.02% वोटिंग
पंचायत चुनाव: कोटा की 47 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक खैराबाद में 20.02% वोटिंग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को दो पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। खैराबाद और चेचट पंचायत समिति क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। खैराबाद पंचायत समिति की पीपाखेड़ी ग्राम पंचायत में सुबह के समय बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे। सुबह 10 बजे तक खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र में 20.02 प्रतिशत और चेचट में 17.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दूसरे चरण में दोनों पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 360 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं 1.47 लाख से अधिक मतदाता 47 सरपंच और 505 वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी।

खैराबाद में 165 उम्मीदवार मैदान में

खैराबाद पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 165 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा 21 उम्मीदवार खैराबाद ग्राम पंचायत में हैं, जबकि मायला में सबसे कम तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। सलावदखुर्द ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 13 दावेदारों के बीच मुकाबला है।

चेचट में 195 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चेचट पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 195 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इन पंचायतों में गुरुवार को कुल 272 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के दौरान चार नामांकन रद्द हुए, जबकि 73 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 195 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए। खेड़ारुद्धा ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 17 प्रत्याशी हैं, जबकि भटवाड़ा में सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। देवलीकलां ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: