ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन आज से, 13 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चा; BJP-कांग्रेस पैनल तैयार करने में जुटीं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन आज से, 13 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चा; BJP-कांग्रेस पैनल तैयार करने में जुटीं
कोटा में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन आज से, 13 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चा; BJP-कांग्रेस पैनल तैयार करने में जुटीं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। निर्वाचन की लोकसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

पहले चरण में जिले की लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में 19 जिला परिषद और 84 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे

पहले चरण में चार पंचायत समितियों में जिला परिषद के 19 वार्ड, पंचायत समिति के 84 सदस्य, 163 सरपंच और 1,441 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद बुधवार देर रात तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए थे। दोनों प्रमुख दल फिलहाल संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करते हुए पैनल तैयार करने में जुटे हैं।

जिला परिषद के वार्ड के अनुसार यहां जमा होंगे आवेदन

जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए नामांकन जमा करने की व्यवस्था अलग-अलग कक्षों में की गई है।

  • वार्ड 1 से 7: कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या-2 में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग रवि वर्मा के समक्ष नामांकन जमा होंगे।
  • वार्ड 8 से 15: कलक्ट्रेट कक्ष संख्या-6 में एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
  • वार्ड 16 से 25: कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसीईएम कक्षा-5 में सहायक कलेक्टर मालविका त्यागी के समक्ष नामांकन जमा होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

15 अक्टूबर को नाम वापसी, इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन

नामांकन पत्रों की प्रक्रिया के बाद 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को होगी।

चार पंचायत समितियों में चुनाव का गणित

पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन ने नामांकन से लेकर मतदान तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: