ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

पंचायत चुनाव: कोटा में भाजपा प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, मदन दिलावर की मौजूदगी में तैयार हुए पर्चे

सर्किट हाउस में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ जुटे प्रत्याशी, एक साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायत चुनाव: कोटा में भाजपा प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, मदन दिलावर की मौजूदगी में तैयार हुए पर्चे
पंचायत चुनाव: कोटा में भाजपा प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, मदन दिलावर की मौजूदगी में तैयार हुए पर्चे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति लाडपुरा के तीन वार्ड और जिला परिषद के सात वार्डों के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने सर्किट हाउस में नामांकन पत्र तैयार किए। इसके बाद सभी प्रत्याशी एक साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किए।

जिला परिषद के वार्ड 4 (एसटी ओपन) से विष्णु, वार्ड 5 (ओबीसी महिला) से पूजा सुमन, वार्ड 6 (सामान्य ओपन) से भूपेंद्र कुमार, वार्ड 7 (एससी महिला) से मीनाक्षी वर्मा, वार्ड 8 (सामान्य ओपन) से शंभू सिंह, वार्ड 9 (एससी ओपन) से अजय कुमार वाडिया और वार्ड 10 (एससी ओपन) से दिनेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

पंचायत समिति लाडपुरा के वार्ड 1 (सामान्य महिला) से संतोष, वार्ड 2 (एसटी ओपन) से राजू लाल और वार्ड 3 (एसटी महिला) से रानी मीणा पत्नी राकेश मीणा ने पर्चे भरे। इससे पहले शुक्रवार को सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड 14 से दुर्गेश कुमार मेघवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

चार पंचायत समितियों में पहले चरण का चुनाव

पहले चरण में लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। इस चरण में जिला परिषद के 19 सदस्य, पंचायत समितियों के 84 सदस्य, 163 सरपंच और 1441 वार्ड पंचों के लिए मतदान कराया जाएगा।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंचों के लिए 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। नामांकन वापसी 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: