ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा में कांग्रेस को झटका, जिला परिषद वार्ड 25 से संतोष बाई का नामांकन खारिज

कांग्रेस देहात अध्यक्ष बोले- भाजपा की आपत्ति पर हुई कार्रवाई, बहू कीर्ति गोयम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में कांग्रेस को झटका, जिला परिषद वार्ड 25 से संतोष बाई का नामांकन खारिज
कोटा में कांग्रेस को झटका, जिला परिषद वार्ड 25 से संतोष बाई का नामांकन खारिज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा में पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका लगा है। जिला परिषद के वार्ड 25 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष बाई का नामांकन निर्वाचन विभाग ने खारिज कर दिया है। भाजपा की ओर से उनके शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई थी। सहायक कलेक्टर मालविका त्यागी ने बताया कि आपत्ति पर सुनवाई के दौरान शपथ पत्र में कुछ तथ्य छिपाए जाने की बात सामने आई, जिसके आधार पर नामांकन निरस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, संतोष बाई के सरपंच रहते उनके खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज होने का उल्लेख नहीं किए जाने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि, निर्वाचन विभाग के निर्णय में किन तथ्यों को छिपाया गया, इसका विस्तृत विवरण सामने आने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।

कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानू प्रताप ने बताया कि भाजपा की ओर से संतोष बाई के नामांकन पर आपत्ति लगाई गई थी। सुनवाई के बाद उनका नामांकन खारिज हुआ है। उन्होंने बताया कि वार्ड 25 से संतोष बाई की बहू कीर्ति गोयम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। नामांकन निरस्त होने से वार्ड में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: