नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा। पंचायत चुनाव में नामांकन के बीच लाडपुरा क्षेत्र में ममता और लोकतंत्र की अनूठी तस्वीर सामने आई। लाडपुरा पंचायती राज कार्यालय में वार्ड नंबर 1, कसार पंचायत से प्रत्याशी प्रीति कुमारी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर नामांकन भरने पहुंचीं। इस दौरान मां और बच्चे की तस्वीर ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
पंचायत चुनाव के लिए कार्यालय में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच प्रीति कुमारी की यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई। एक ओर चुनाव मैदान में उतरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का उनका संकल्प नजर आया, तो दूसरी ओर गोद में बच्चे के साथ उनकी मौजूदगी ने मातृत्व और जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने की झलक दिखाई।
नामांकन के दौरान सामने आई मां और बच्चे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
