ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा में भाजपा प्रत्याशी रंजना गोचर के नाम पर विवाद, दो मतदाता सूचियों में नाम होने की शिकायत

नईमुद्दीन गुड्डू और पार्षद आईना महक ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा आवेदन, शपथ पत्र व दस्तावेजों की जांच की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में भाजपा प्रत्याशी रंजना गोचर के नाम पर विवाद, दो मतदाता सूचियों में नाम होने की शिकायत
कोटा में भाजपा प्रत्याशी रंजना गोचर के नाम पर विवाद, दो मतदाता सूचियों में नाम होने की शिकायत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा में जिला परिषद और पंचायत चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी रंजना गोचर के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला परिषद के वार्ड संख्या-3 से भाजपा प्रत्याशी रंजना गोचर के खिलाफ कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू और पार्षद आईना महक ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। बुधवार को दोनों नेताओं ने कोटा कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवेदन सौंपा और नामांकन निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रंजना गोचर का नाम नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूचियों में दर्ज है। वहीं, उनके पति बद्री गोचर ने कहा कि नगर निगम की मतदाता सूची से नाम पहले ही हटवा दिया गया था।

कांग्रेस पार्षद आईना महक के अनुसार, वार्ड संख्या-3 में कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला के सामने भाजपा की ओर से रंजना गोचर चुनाव मैदान में हैं। आरोप है कि रंजना का नाम कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या-51 की मतदाता सूची के साथ पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में भी दर्ज है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद मतदाता सूचियों के संबंध में जारी निर्देशों के बावजूद अंतिम प्रकाशित सूची में नाम दर्ज होने की बात सामने आई है।

कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू ने मांग की कि दोनों मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने के मामले की जांच कराई जाए। उन्होंने मतदाता का नाम स्थानांतरित कराने के दौरान दिए गए शपथ पत्र और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल करने की मांग भी की। गुड्डू ने प्रत्याशी के पति का नाम अलग-अलग सूचियों में बद्री गोचर और बद्री लाल दर्ज होने का आरोप लगाते हुए इस विसंगति की भी जांच कराने को कहा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी आपत्ति स्वीकार नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नामांकन निरस्त नहीं किया गया तो वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी के पति बद्री गोचर ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि आरकेपुरम क्षेत्र की नगर निगम मतदाता सूची से नाम पहले ही कटवा दिया गया था और संबंधित सूची में अब नाम दर्ज नहीं है।

फिलहाल, दोनों पक्षों के दावों के बीच मतदाता सूचियों और संबंधित दस्तावेजों की आधिकारिक जांच महत्वपूर्ण है। निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के बाद ही नामांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: