ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

गैस से भरे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और ढाई साल के बच्चे के सिर से उठा सहारा

पाटन चौराहे पर हादसा, पीछे से बाइक को मारी टक्कर; मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था मृतक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गैस से भरे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और ढाई साल के बच्चे के सिर से उठा सहारा
गैस से भरे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और ढाई साल के बच्चे के सिर से उठा सहारा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। पाटन चौराहे पर गैस से भरे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक काम से बूंदी आने के बाद अपने गांव लौट रहा था। दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अजय केवट निवासी कना गांव, केशवरायपाटन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अजय काम के सिलसिले में बूंदी आया था। वापस गांव लौटते समय पाटन चौराहे पर गैस से भरे वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में कराया पोस्टमार्टम

हादसे के बाद मृतक के शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अजय मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और ढाई साल का मासूम बच्चा है। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सामने अब आजीविका को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: