ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा-पटना एक्सप्रेस में चाकू के साथ युवक पकड़ा

आरपीएफ को देखकर कोच में छिपने की कोशिश, जीआरपी ने आर्म्स एक्ट में किया गिरफ्तार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा-पटना एक्सप्रेस में चाकू के साथ युवक पकड़ा
कोटा-पटना एक्सप्रेस में चाकू के साथ युवक पकड़ा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने कोटा-पटना एक्सप्रेस से एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा। तलाशी में उसकी जींस की जेब से 32.5 सेंटीमीटर लंबा धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बारां निवासी 25 वर्षीय नीरज कुशवाहा के रूप में हुई है। आरपीएफ ने उसे जीआरपी को सौंप दिया, जहां आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ के अनुसार, अपराध एवं खुफिया शाखा की टीम प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस के दूसरे सामान्य श्रेणी कोच के गेट के पास युवक संदिग्ध गतिविधियां करता दिखाई दिया। वह यात्रियों के बीच घूमते हुए उनकी जेबों की ओर हाथ बढ़ा रहा था।

आरपीएफ जवानों को देखते ही युवक ने कोच में छिपने की कोशिश की। टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो चाकू मिला। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरपीएफ ने यात्रियों से सफर के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, जीआरपी अथवा रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर देने को कहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: