ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना’: PHED के LDC पर महिला JEN ने लगाया पर्स फेंकने का आरोप

टेबल पर रखा पर्स हटाने को लेकर हुआ विवाद, महिला JEN ने महावीर नगर थाने में दी शिकायत; PHED ने जांच कमेटी बनाने की बात कही

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना’: PHED के LDC पर महिला JEN ने लगाया पर्स फेंकने का आरोप
‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना’: PHED के LDC पर महिला JEN ने लगाया पर्स फेंकने का आरोप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जलदाय विभाग (PHED) के महावीर नगर थर्ड स्थित कार्यालय में महिला JEN और LDC के बीच टेबल पर रखे लेडीज पर्स को हटाने को लेकर विवाद हो गया। महिला JEN ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान LDC ने उनके साथ तू-तड़ाक से बात की और गुस्से में उनका पर्स उठाकर उनकी ओर फेंक दिया। घटना के समय AEN भी कार्यालय में मौजूद थे।

घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। विवाद के बाद महिला JEN अपने परिजनों के साथ महावीर नगर थाने पहुंचीं और LDC के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पर्स हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

महिला JEN के अनुसार, मंगलवार को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने अस्पताल में ड्रिप भी लगवाई थी। इसी दौरान AEN ने बिल से संबंधित जरूरी काम शाम तक पूरा करने के लिए फोन किया। इसके बाद वह अपनी साथी JEN के साथ दूसरे कार्यालय में काम पूरा करने लगीं।

शाम करीब 6 बजे काम पूरा होने के बाद वह महावीर नगर थर्ड स्थित फर्स्ट ऑफिस पहुंचीं। उनके अनुसार, कार्यालय में AEN, LDC और दो अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने कंप्यूटर वाली टेबल पर अपना पर्स रखा था। LDC ने पर्स हटाने के लिए कहा। महिला JEN का कहना है कि उन्होंने थोड़ी देर बाद पर्स हटाने की बात कही।

आरोप है कि इसी बात को लेकर LDC ने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी। महिला JEN के मुताबिक, LDC ने कथित तौर पर कहा, ‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना।’ इसके बाद आरोप है कि LDC ने उनका पर्स उठाकर उनकी तरफ फेंक दिया।

AEN की मौजूदगी में घटना का आरोप

महिला JEN ने बताया कि पूरी घटना AEN की मौजूदगी में हुई। विवाद के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को फोन कर कार्यालय बुलाया। परिजनों के पहुंचने तक LDC कार्यालय से जा चुका था। परिजनों ने AEN से LDC को बुलाने के लिए कहा, लेकिन वह वापस नहीं आया।

इसके बाद महिला JEN अपने परिजनों के साथ महावीर नगर थाने पहुंचीं और शिकायत दी।

पुलिस और विभाग ने कही जांच की बात

महावीर नगर थाना SHO हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला JEN और बाबू के बीच टेबल पर रखा लेडीज बैग हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला JEN की ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं PHED के XEN जीवनधर राठौर ने बताया कि AEN कार्यालय से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला JEN का आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने PHED कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह अन्य इंजीनियरों के साथ थाने पहुंचीं और LDC के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उनका कहना है कि बुधवार शाम तक FIR दर्ज नहीं हुई थी।

फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। विभाग की ओर से भी मामले की जांच कमेटी के माध्यम से कराने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: