ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

गर्भवतियों की निःशुल्क जांच, हाई रिस्क महिलाओं को चिन्हित किया

सुरक्षित मातृत्व अभियान में दिया परामर्श, सोनोग्राफी के लिए बांटे माँ वाउचर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गर्भवतियों की निःशुल्क जांच, हाई रिस्क महिलाओं को चिन्हित किया
गर्भवतियों की निःशुल्क जांच, हाई रिस्क महिलाओं को चिन्हित किया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान हाई रिस्क गर्भवतियों को चिन्हित कर उन्हें संभावित जटिलताओं के लक्षण, जरूरी सावधानियों और समय पर उपचार के बारे में बताया गया।

सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर ने बताया कि अभियान में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, मूत्र और तापमान सहित आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। गर्भस्थ शिशु की हृदय गति भी दर्ज की गई। गर्भवतियों को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं। कुछ महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया और एनीमिया से पीड़ित गर्भवतियों को एफसीएम के इंजेक्शन लगाए गए। निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए माँ वाउचर कूपन भी वितरित किए गए।

महिलाओं को 104 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं तथा प्रसव के बाद परिवार नियोजन के विकल्पों की जानकारी दी गई। नागर ने बताया कि गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए अभियान हर महीने की 9, 18 और 27 तारीख को आयोजित किया जाता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: