ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर कैद, कोटा पॉक्सो कोर्ट का फैसला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर कैद, कोटा पॉक्सो कोर्ट का फैसला
नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर कैद, कोटा पॉक्सो कोर्ट का फैसला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

भाभी का भाई 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था भीलवाड़ा; कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

​कोटा। पॉक्सो कोर्ट क्रम-5 ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फैसला सुनाते हुए 22 वर्षीय दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही पीड़िता को 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की अनुशंसा भी की है।

​एडवोकेट महेश चांदवानी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2022 को पीड़िता के पिता ने ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी सुबह फोटोकॉपी कराने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जांच में सामने आया कि पीड़िता की भाभी का भाई उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी ने करीब 4 महीने तक नाबालिग को भीलवाड़ा और बिजोलिया में रखकर दुष्कर्म किया।

​पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 18 गवाहों के बयान और 28 दस्तावेज पेश किए गए, जिनके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: