ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ऑटो चालक की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ऑटो चालक की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ऑटो चालक की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा — कोटा शहर पुलिस ने नयापुरा थाना क्षेत्र में ऑटो चालकों के बीच हुए विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 15 सितंबर 2026 को नयापुरा में खारोलीवाल अस्पताल के पास घटी। पुलिस के अनुसार, मृतक मुजाहिद अपना ऑटो लेकर जा रहा था, तभी आरोपी शराफत हुसैन अब्बासी ने अपना ऑटो (RJ20 PA 9689) उसके आगे अड़ा दिया। इस बात पर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर शराफत ने चाकू से मुजाहिद के सीने पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

गश्त कर रही पुलिस गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मुजाहिद को तत्काल एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई मुजम्मिल की रिपोर्ट पर कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजस्विनी गौतम (IPS) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा और वृत्ताधिकारी राजेश कुमार टेलर के पर्यवेक्षण में नयापुरा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और नेहरू कॉलोनी (नयापुरा) निवासी शराफत हुसैन अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: