ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कर्तव्य की राह में शहीद पुलिसकर्मियों को कोटा में नमन, परेड के साथ दी श्रद्धांजलि

एसपी तेजस्विनी गौतम की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ पुलिस स्मृति दिवस समारोह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कर्तव्य की राह में शहीद पुलिसकर्मियों को कोटा में नमन, परेड के साथ दी श्रद्धांजलि
कर्तव्य की राह में शहीद पुलिसकर्मियों को कोटा में नमन, परेड के साथ दी श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

पुलिस शहीद दिवस पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, कोटा शहर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सुबह 8 बजे पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के आगमन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सम्मान गार्ड ने सलामी दी और परेड कमांडर ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुलिस महानिरीक्षक, कोटा रेंज ने शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शोक शस्त्र की कार्रवाई, दो मिनट का मौन और शहीदों के सम्मान में तीन राउंड फायर किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

परेड में द्वितीय बटालियन आरएसी, कोटा तथा कोटा शहर और कोटा ग्रामीण पुलिस की प्लाटून ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व उप निरीक्षक दुर्गाशंकर ने किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, विभिन्न थानों के प्रभारियों, पुलिसकर्मियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

शहीदों की स्मृति में पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद रक्तदान शिविर लगा, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस शहीदों का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और समाज की सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सेना के हमले में शहीद हुए दस पुलिस जवानों सहित कर्तव्य के दौरान बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति को समर्पित है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: