ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा के पांच पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति, चार हेड कॉन्स्टेबल बने एएसआई

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और ब्लाइंड केसों के खुलासे में निभाई अहम भूमिका

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के पांच पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति, चार हेड कॉन्स्टेबल बने एएसआई
कोटा के पांच पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति, चार हेड कॉन्स्टेबल बने एएसआई
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। उत्कृष्ट पुलिसिंग और जटिल मामलों के खुलासे में योगदान के लिए कोटा शहर के पांच पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति दी गई है। हेड कॉन्स्टेबल इंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह और शिवपाल गुर्जर को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, एएसआई ओमदत्त शर्मा को उप निरीक्षक (एसआई) बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों के विशेष और सराहनीय कार्यों को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई। कोटा एसपी की ओर से इनके गैलंट्री प्रमोशन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद पदोन्नति संबंधी फाइल पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर को भेजी गई।

पुलिस के अनुसार, ये पुलिसकर्मी करीब 18 वर्षों से राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। अपने कार्यकाल में इन्हें उत्कृष्ट काम के लिए समय-समय पर पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वर्तमान में ये साइबर सेल और जिला विशेष टीम (डीएसटी) में तैनात हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने कई महत्वपूर्ण मामलों में आरोपियों तक पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी में भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, टीम ने अब तक सैकड़ों आरोपियों और इनामी बदमाशों को पकड़ने के साथ कई ब्लाइंड मामलों के खुलासे में योगदान दिया है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में इनामी अपराधी इशरत नानजी की गिरफ्तारी में भी टीम की अहम भूमिका रही। उदयपुर से इनामी आरोपी दिग्विजय दीक्षित उर्फ बिट्टू को पकड़ने में भी पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया।

गुमानपुरा इलाके में 31 लाख रुपए की लूट के मामले में कई इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी में टीम शामिल रही। वहीं, गढ़ पैलेस में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी इनकी भूमिका रही। अहमदाबाद में करोड़ों रुपए की लूट के लिए किए गए अपहरण और लूट के मामले में भी पुलिसकर्मियों ने आरोपियों तक पहुंचने में मदद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को गुजरात पुलिस के हवाले किया गया।

लगातार बेहतर पुलिसिंग, इनामी अपराधियों की धरपकड़ और जटिल मामलों के खुलासे में योगदान को देखते हुए विभाग ने इन्हें विशेष पदोन्नति दी है। पदोन्नति के बाद चार पुलिसकर्मी एएसआई और ओमदत्त शर्मा एसआई के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

विशेष पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी:

  • इंद्र सिंह — हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई
  • महेंद्र सिंह — हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई
  • अशोक सिंह — हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई
  • शिवपाल गुर्जर — हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई
  • ओमदत्त शर्मा — एएसआई से एसआई

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: