ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

राधा-माधव मंदिर से निकली ठाकुरजी की भव्य डोल यात्रा, चंबल तट पर कराया जलाभिषेक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राधा-माधव मंदिर से निकली ठाकुरजी की भव्य डोल यात्रा, चंबल तट पर कराया जलाभिषेक
राधा-माधव मंदिर से निकली ठाकुरजी की भव्य डोल यात्रा, चंबल तट पर कराया जलाभिषेक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

**कोटा।** रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित राधा-माधव मंदिर से ठाकुरजी की भव्य डोल यात्रा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। डोल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। आकर्षक फूलों से सजे पुष्प विमान में ठाकुरजी को विराजमान किया गया। इसके बाद भक्तों ने पुष्प विमान को कंधों पर उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

डोल यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पूरा मार्ग ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु **“हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”** के जयघोष करते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने ठाकुरजी के दर्शन किए और फल-मिष्ठान अर्पित कर धोक लगाई। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी से सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने डोल यात्रा में भाग लिया और ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए **चंबल तट स्थित नयापुरा** पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ मां चर्मण्यवती के पवित्र जल से ठाकुरजी का जलाभिषेक और स्नान कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु ठाकुरजी को लेकर वापस रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित राधा-माधव मंदिर पहुंचे। डोल यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: