ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। घटना में गजेंद्र सिंह तंवर घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलने पर डीएसपी राजेश टेलर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एमबीएस अस्पताल पहुंचकर घायल गजेंद्र सिंह तंवर से घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात में तीन आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस घटना के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। घटना के संबंध में घायल और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: