ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब टटोलते पकड़ा शातिर चोर, 11 मामलों में पहले से दर्ज है नाम

आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत पकड़ा, 80 हजार रुपए कीमत के दो चोरी के मोबाइल बरामद; आरोपी जीआरपी को सौंपा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब टटोलते पकड़ा शातिर चोर, 11 मामलों में पहले से दर्ज है नाम
कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब टटोलते पकड़ा शातिर चोर, 11 मामलों में पहले से दर्ज है नाम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब टटोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 80 हजार रुपए कीमत के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी सहित विभिन्न अपराधों के 11 मामले दर्ज हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि घटना शाम करीब 4:10 बजे की है। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित बुकिंग मुसाफिरखाने में आरपीएफ की टीम निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति यात्रियों की जेबों में हाथ डालने का प्रयास करता दिखाई दिया। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर आरपीएफ जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी के इरादे से यात्रियों की जेब टटोलने की बात स्वीकार की। उसकी पहचान बनवारी लाल (30) निवासी बारां जिले के रूप में हुई।

2018 से 2024 के बीच दर्ज हैं 11 मामले

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि वर्ष 2018 से 2024 के बीच कोटा और बारां जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी सहित अन्य अपराधों के 11 मामले दर्ज हैं। आरपीएफ ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है।

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ उपनिरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप शुक्ला और कांस्टेबल दीपक एवं सीताराम की टीम ने की। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), कोटा को सौंप दिया गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर और रेल यात्रा के दौरान अपने मोबाइल, नकदी और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आरपीएफ या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: