ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रेलवे यार्ड में खड़ी कोटा-कटरा ट्रेन भी चोरों के निशाने पर, 40 मीटर बिजली केबल पार

मंगलवार रात की वारदात, रखरखाव के लिए पिट लाइन पर पहुंची ट्रेन तो बुधवार सुबह चला चोरी का पता

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रेलवे यार्ड में खड़ी कोटा-कटरा ट्रेन भी चोरों के निशाने पर, 40 मीटर बिजली केबल पार
रेलवे यार्ड में खड़ी कोटा-कटरा ट्रेन भी चोरों के निशाने पर, 40 मीटर बिजली केबल पार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रेलवे संपत्ति पर चोरों की नजर अब चलती ट्रेनों के साथ रेलवे यार्ड में खड़े रैक पर भी है। कोटा रेलवे यार्ड में खड़ी कोटा-कटरा ट्रेन (20985) से चोर करीब 40 मीटर बिजली की केबल चोरी कर ले गए। मंगलवार रात हुई इस वारदात का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब ट्रेन रखरखाव के लिए पिट लाइन पर पहुंची। मामले की सूचना बिजली विभाग ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी है।

रेलवे कर्मचारियों के अनुसार चोर कोच का ताला तोड़कर पावर कार में दाखिल हुए। अंदर पावर कार के दरवाजे का कांच भी तोड़ा गया। इसके बाद वहां रखी करीब 40 मीटर अतिरिक्त बिजली केबल चोरी कर ली गई। तांबे के तार से बनी यह केबल काफी भारी थी और इसे एक व्यक्ति के लिए उठाना भी मुश्किल था। मौके से एक पाना सेट भी गायब मिला, जबकि मल्टीमीटर पावर कार के शौचालय में पड़ा मिला।

कर्मचारियों ने बताया कि चोरी हुई केबल अतिरिक्त व्यवस्था के तौर पर रखी गई थी। एसी कोचों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता था। वारदात के बाद कोच में दूसरी केबल रखकर व्यवस्था बहाल की गई। वहीं, टूटे हुए कांच की जगह प्लाई लगाई गई।

रेलवे मंडल में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ट्रेन के यार्ड में खड़े रहने के दौरान भी चोरों का इस तरह पावर कार तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि आरपीएफ जांच में चोरों तक कब पहुंचती है और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: