ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रायपुरा में पूजा टेंट हाउस में भीषण आग, सामान जलकर खाक

कैथून रोड पर सोमवार सुबह हुई घटना, नगर निगम की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू; जनहानि नहीं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रायपुरा में पूजा टेंट हाउस में भीषण आग, सामान जलकर खाक
रायपुरा में पूजा टेंट हाउस में भीषण आग, सामान जलकर खाक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। शहर के कैथून रोड स्थित रायपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह पूजा टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने टेंट हाउस से धुआं उठता देखा तो नगर निगम को सूचना दी। सूचना मिलते ही निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आगे फैलने से रोका।

आग लगने से टेंट हाउस में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी स्पष्ट नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: