ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

राम बारात मार्ग पर गुरुवार को श्रमदान करेंगे महापौर और पार्षद

महापौर अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में होगी सफाई, शोभायात्रा मार्ग की धुलाई कर दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राम बारात मार्ग पर गुरुवार को श्रमदान करेंगे महापौर और पार्षद
राम बारात मार्ग पर गुरुवार को श्रमदान करेंगे महापौर और पार्षद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा | नागरिक अभिव्यक्ति। भगवान श्रीराम की राम बारात शोभायात्रा को देखते हुए नगर निगम की ओर से मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार सुबह महापौर अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में उपमहापौर विवेक राजवंशी और सभी पार्षद राम बारात मार्ग पर श्रमदान कर सफाई करेंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा मार्ग की धुलाई भी की जाएगी।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि राम बारात शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विशेष प्रयास कर रहा है। अभियान के दौरान मार्ग की सफाई के साथ धुलाई कर आसपास के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा बनाया जाएगा।

स्वच्छ वातावरण में होगा शोभायात्रा का स्वागत

महापौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देना और भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का स्वागत स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में करना है। नगर निगम की ओर से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से मार्ग को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रमदान के जरिए आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: