ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

राम मंदिर रोड पर मिले अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

तीन दिन बाद भी परिजन नहीं मिले, कर्मयोगी संस्था ने कराया अंतिम संस्कार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राम मंदिर रोड पर मिले अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
राम मंदिर रोड पर मिले अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के राम मंदिर रोड पर करीब तीन दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया।

इसके बाद कर्मयोगी संस्था के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

भीमगंजमंडी थाना पुलिस के एएसआई ने बताया कि करीब तीन दिन पहले राम मंदिर रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव बिना कपड़ों के था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई परिजन या परिचित सामने नहीं आया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी। पहचान नहीं होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद कर्मयोगी संस्था की ओर से शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर पुलिस स्तर पर जांच जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: