नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा के रामपुरा क्षेत्र में रामपुरा की महारानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से माता रानी की नियमित पूजा-अर्चना, आरती, भोग और गुणगान किया जा रहा है। रात्रि में माता का विशेष शृंगार किया गया, जिसमें 10 तोला सोने और आधा किलो चांदी के आभूषण शामिल रहे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल तथा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित धारीवाल ने माता रानी की आरती की। शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा शिक्षा नगरी के साथ धार्मिक नगरी के रूप में भी पहचान बना चुका है। यहां सभी पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाते हैं। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देर रात तक माता रानी का गुणगान हुआ और प्रसाद वितरित किया गया।
समिति संरक्षक विश्वनाथ शर्मा और अमरनाथ शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर को रात 8.30 बजे सुंदरकांड पाठ, 16 अक्टूबर को रात 8 बजे महाआरती और 17 अक्टूबर को डांडिया रास होगा। 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे बैंड-बाजों के साथ माता रानी का विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन 2100 कन्याओं को भोजन कराने के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
