ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामपुरा की महारानी का मनमोहक शृंगार, गुजरात की ड्रेस और दिल्ली से आ रहे पुष्पहार

प्रतिदिन पांच किलो फूलों का हार पहनाया जा रहा, संध्या आरती में पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामपुरा की महारानी का मनमोहक शृंगार, गुजरात की ड्रेस और दिल्ली से आ रहे पुष्पहार
रामपुरा की महारानी का मनमोहक शृंगार, गुजरात की ड्रेस और दिल्ली से आ रहे पुष्पहार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

रामपुरा की महारानी का दरबार इन दिनों आकर्षक शृंगार और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय बना हुआ है। नवदुर्गा सेवा समिति, रामपुरा की ओर से प्रतिदिन माता रानी का नया स्वरूप सजाया जा रहा है। गुजरात से विशेष परिधान मंगवाए जा रहे हैं, वहीं दिल्ली से फूलों के हार आ रहे हैं। प्रतिदिन माता रानी को पांच किलो फूलों का हार पहनाया जा रहा है। दर्शन और संध्या आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहती हैं।

समिति संरक्षक विश्वनाथ शर्मा और अमरनाथ शर्मा ने बताया कि कोटा के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं।

समिति के अनुसार, गुरुवार 15 अक्टूबर को रात 8.30 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। शुक्रवार 16 अक्टूबर को रात 8 बजे महाआरती आयोजित की जाएगी। शनिवार 17 अक्टूबर को डांडिया रास होगा, जिसमें बालिकाएं भाग लेंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे बैंड-बाजों के साथ माता रानी का विसर्जन होगा। इसी दिन 2100 कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही आयोजन का समापन होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: