ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कोटा / लेख विस्तार
कोटा

रंगबाड़ी बालाजी नगर के पार्क में सालों से जलभराव, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल

बारिश का पानी भरने से पार्क का बड़ा हिस्सा जलमग्न; स्थानीय लोगों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रंगबाड़ी बालाजी नगर के पार्क में सालों से जलभराव, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल
रंगबाड़ी बालाजी नगर के पार्क में सालों से जलभराव, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रंगबाड़ी बालाजी नगर के वाई-23 स्थित पार्क में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पार्क में पानी जमा हो जाता है और यह समस्या कई वर्षों से चली रही है। इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

मौके की तस्वीरों में पार्क के बड़े हिस्से में पानी भरा नजर रहा है। कई स्थानों पर पार्क की बेंचें भी पानी में डूबी हुई हैं, जबकि पैदल चलने वाले रास्तों पर भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थायी समाधान नहीं होने पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पार्क में कई वर्षों से जलभराव की समस्या है तो नगर निगम और संबंधित जिम्मेदार विभागों की ओर से इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया। लोगों ने नालियों की उचित निकासी, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और पार्क के लेवल को दुरुस्त करने की मांग की है।

नागरिकों का कहना है कि हर बारिश के बाद पानी जमा होने से पार्क की स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में केवल अस्थायी रूप से पानी निकालने के बजाय जल निकासी की स्थायी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।

स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल

क्षेत्र को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन और वार्ड स्तर पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या होने के बावजूद पार्क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर काम और स्थायी समाधान चाहिए।

तत्काल निरीक्षण और जल निकासी व्यवस्था की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से पार्क का तत्काल निरीक्षण कराने, जमा पानी हटाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए तकनीकी स्तर पर स्थायी समाधान किए जाने की मांग की गई है।

स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जब पार्क जनता के उपयोग के लिए है, तो वर्षों से चली रही जलभराव की समस्या से आखिर कब राहत मिलेगी?

स्थानीय नागरिक: कोटा दक्षिण उपमहापौर पवन मीणा, चेतन सोलंकी, शिव प्रकाश नागर एवं धीरज नागर।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: