ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

मतदान के लिए कीचड़ और दलदल से गुजरकर पहुंचीं महिलाएं, रानपुर में बदहाल रास्ते ने बढ़ाई परेशानी

वार्ड 4 रानपुर की तस्वीर ने उठाए सवाल, चप्पल हाथ में लेकर वोट डालने पहुंचीं महिलाएं; लंबे समय से रास्ते के सुधार की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मतदान के लिए कीचड़ और दलदल से गुजरकर पहुंचीं महिलाएं, रानपुर में बदहाल रास्ते ने बढ़ाई परेशानी
मतदान के लिए कीचड़ और दलदल से गुजरकर पहुंचीं महिलाएं, रानपुर में बदहाल रास्ते ने बढ़ाई परेशानी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मंडाना। कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 4 स्थित रानपुर में नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए महिलाओं को कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ा। लोकतंत्र के पर्व में मतदान के लिए पहुंचीं महिलाओं की परेशानी की तस्वीर ने क्षेत्र की बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को सामने ला दिया।

रानपुर के गुर्जर मोहल्ले में आम रास्ते पर बारिश के पानी और कीचड़ का जमाव होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतदान के लिए निकली कई महिलाएं एक हाथ में अपनी चप्पल और दूसरे हाथ में वोटर कार्ड लेकर कीचड़ भरे रास्ते से मतदान केंद्र की ओर जाती नजर आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में यह क्षेत्र नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 9 का हिस्सा था। लोगों ने क्षेत्र की समस्या के संबंध में तत्कालीन पार्षद रतनी बाई और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को भी अवगत करवाया था, लेकिन उनका कहना है कि अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

मतदान के लिए पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है, लेकिन मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी। महिलाओं को कीचड़ से बचने के लिए चप्पल हाथ में लेकर रास्ता पार करना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि आम रास्ते से कीचड़ और पानी की निकासी करवाकर मार्ग को सुचारु बनाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सामने आई यह स्थिति क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की समस्या को भी उजागर करती है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: