ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा री-पोलिंग नतीजे: दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस जीती

सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी, ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद चार बूथों पर हुआ था पुनर्मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा री-पोलिंग नतीजे: दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस जीती
कोटा री-पोलिंग नतीजे: दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस जीती
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा नगर निकाय चुनाव के दौरान ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के कारण कराए गए पुनर्मतदान के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टैगोर हॉल में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन विभाग ने कोटा नगर निगम के तीन वार्डों और सुकेत नगरपालिका के एक वार्ड के परिणाम घोषित किए।

कोटा निगम के दो वार्ड भाजपा के खाते में

कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में हुए पुनर्मतदान में वार्ड संख्या 44 और 87 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। इस तरह कोटा नगर निगम के री-पोलिंग वाले तीन वार्डों में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली।

सुकेत वार्ड 4 में कांग्रेस की जीत

वहीं सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 117 वोटों के अंतर से हराया।

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण इन चार बूथों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया गया था। इसके बाद गुरुवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

परिणाम के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। री-पोलिंग के परिणाम घोषित होने के साथ ही संबंधित वार्डों के चुनाव परिणाम भी स्पष्ट हो गए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: