ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा निगम के दो वार्डों में भाजपा जीती, एक में कांग्रेस

सुकेत के वार्ड 4 में कांग्रेस की 117 वोटों से जीत, चार बूथों पर हुआ था पुनर्मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा निगम के दो वार्डों में भाजपा जीती, एक में कांग्रेस
कोटा निगम के दो वार्डों में भाजपा जीती, एक में कांग्रेस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण चार बूथों पर कराए गए पुनर्मतदान के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं, सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। इस तरह चार वार्डों में भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिलीं।

सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। मतों की गिनती पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने परिणाम घोषित किए। कोटा नगर निगम के वार्ड 44 और वार्ड 87 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि वार्ड 11 में कांग्रेस ने बाजी मारी। सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 में कांग्रेस प्रत्याशी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 117 मतों से हराया।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पूर्व में मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के कारण संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। बुधवार को कोटा नगर निगम के वार्ड 87 के बूथ 99, वार्ड 44 के बूथ 448 और वार्ड 11 के बूथ 576 पर पुनर्मतदान हुआ। इसी दिन सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के बूथ 5 पर भी मतदाताओं ने दोबारा वोट डाले।

नतीजे घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह छा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: