ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

नगरीय परिवहन बस ने बाइक को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नगरीय परिवहन बस ने बाइक को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत
नगरीय परिवहन बस ने बाइक को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में नगरीय परिवहन की बस की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा रंगपुर पुलिया के पास हुआ। मृतक की पहचान धीरज कुमार वर्मा, निवासी खेड़ली फाटक, कोटा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार धीरज कुमार वर्मा मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रंगपुर पुलिया के पास नगरीय परिवहन की बस आरजे-20 पीए-6712 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और अन्य लोग मोर्चरी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मोर्चरी के बाहर धरना देकर मामले में कार्रवाई और उचित मांगों को लेकर विरोध जताया।

रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और बस चालक की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: