ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

रोड नंबर 6 पर शाम 6 बजे से जाम, स्टोन फैक्ट्रियों का काम प्रभावित

भामाशाह मंडी के सामने चंदन धर्म कांटा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें, मजदूरों को आने-जाने में परेशानी; बाइक और साइकिल निकलना भी मुश्किल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रोड नंबर 6 पर शाम 6 बजे से जाम, स्टोन फैक्ट्रियों का काम प्रभावित
रोड नंबर 6 पर शाम 6 बजे से जाम, स्टोन फैक्ट्रियों का काम प्रभावित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर में रोड नंबर 6 स्थित चंदन धर्म कांटा रोड और भामाशाह मंडी के सामने वाली सड़क पर शाम करीब 6 बजे से जाम के हालात बने हुए हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि बाइक और साइकिल सवारों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।

जाम का असर क्षेत्र में संचालित स्टोन फैक्ट्रियों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। जाम के कारण समय पर फैक्ट्री पहुंचना और काम खत्म होने के बाद घर लौटना मुश्किल हो रहा है।

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री संचालकों के अनुसार, शाम के समय सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ जाती है। लंबे समय तक जाम रहने से आम वाहन चालकों के साथ ही श्रमिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: