ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

रोड नंबर 7 की फैक्ट्री में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, रॉकी डेनियल ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

लहसुन के गोदाम में जा घुसा था सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के बाद वन क्षेत्र में छोड़ा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रोड नंबर 7 की फैक्ट्री में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, रॉकी डेनियल ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
रोड नंबर 7 की फैक्ट्री में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, रॉकी डेनियल ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के रोड नंबर 7 स्थित एक फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप फैक्ट्री परिसर में दिखाई दिया। सांप फैक्ट्री परिसर से होते हुए लहसुन के गोदाम में जा घुसा। कोबरा को देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल स्नेक कैचर को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर नगर निगम के रेस्क्यू एक्सपर्ट रॉकी डेनियल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया कोबरा

गोदाम में छिपे कोबरा को बाहर निकालने के लिए रॉकी डेनियल ने काफी मशक्कत की। काफी प्रयास के बाद उन्होंने करीब 5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी भी कर्मचारी को सांप के करीब नहीं जाने दिया गया।

कोबरा को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से वन क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उसे उसके प्राकृतिक वातावरण में आजाद कर दिया गया।

सांप दिखाई दे तो विशेषज्ञ को दें सूचना

रॉकी डेनियल ने लोगों से अपील की कि घर, फैक्ट्री या किसी अन्य स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सांप को छेड़ने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल किसी प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: