कोटा ग्रामीण।कोटा ग्रामीण के देवलीमांझी क्षेत्र में खेतों पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को पैदल घटनास्थल तक ले जाकर मौका तस्दीक कराई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मामले में आरोपी ललित बागड़ी और अरविंद मोग्या बागड़ी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पैदल सड़कों पर ले जाया गया और उनकी निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक कराई गई।
इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही के आधार पर घटना से जुड़े स्थानों की जांच की गई है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और विद्युत ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी की घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।
